सभी साथियो को राम राम |
हम सब साथी बड़ी उम्मीदों के साथ हरियाणा सरकार की ई-सेवा के साथ जुड़े है हमे उम्मीद है की हम ग्राम स्तर पर काम करते हुए ठीक ठाक कमाई कर पाएगे| जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण हो सकेगा |
कुछ दिनों पहले तक हम पुरे हरियाणा मे 112 थे लेकिन पिछले कुछ दिनों मे आए दिन कुछ नए साथी हमारे परिवार मे शामिल हो रहे है और आज हमारा परिवार 653 का हो गया है और हरियाणा सरकार के अनुसार इस वर्ष के अंत तक हमारे परिवार मे 2000 सदस्य होगे |
बड़ी अच्छी बात है हमारा परिवार तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ साथ जरुरी है की परिवार के सभी सदस्यों मे ताल मेल बना रहे| इसके लिय लगभग हर जिला स्तर पर हमारी एकता /यूनियन बनी हुई है लेकिन एक जिले के साथियो का दुसरे जिले के साथियो से ताल मेल नही है, जिसके कारण कुछ जिला स्तर पर काम तेजी से चल रहा है लेकिन कुछ पर सरकारी अधिकारिओ की मन मर्जी हो रही है जो की गलत है |
हमे लगता है की भविष्य मे सरकारी सुविधाओ का लेन देन हमारा माध्यम से होगा इसलिय कुछ सरकारी अधिकारी इसमें रोड़ा अटकाना चाहते है या वो ऐसे प्रयास भविष्य मे भी करते रहेगे | इसलिय जरुरी है की हम सब भाई एक दुसरे से ताल मेल बना कर काम करे ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके |
इसके लिय आज जिला जींद के साथियो के सुझावों के अनुसार हम, आप सभी साथियो से अनुरोध करते है की हरियाणा की टीम बनाने की सहमती देने के लिय फेसबुक आई डीhttps://www.facebook.com/csc.haryana.5
https://www.facebook.com/pages/Indian-Federation-of-Common-Service-Centres-Haryana/420710994764853 पर FRIEND REQUEST भेजे |
जिन जिलो मे जिला स्तर पर कमेटी बनी हुई है या बनाने की प्रकिया मे है उसकी जानकारी इस मेल आई डी पर भेजे|
ऐसा करने के बाद पुरे प्रदेश के साथी मिल झूल कर एक अच्छा संगठन बनाने का प्रयास करेगे|
सभी साथिओ से अनुरोध है की सुझाव मेल या फेसबुक के माध्यम से जरुर दे ताकि सभी साथिओ के प्रयासों से इस नए परिवार को मजबूती दी जा सके |
धन्यवाद
















